back to top

कोविड-19 से निपटने के लिए उप्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ में टीमों की तैनाती करेगा केंद्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में टीमों की तैनाती करेगा जहां कोविड-19 के मामलों में अचानक से वृद्धि हो रही है। इसने कहा कि ये टीम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम, निगरानी, जांच और मामलों के प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन को मजबूत करने में राज्यों के प्रयासों को मजबूत करने में मदद करेंगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये टीम समय पर रोग निदान और बाद की प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियों के प्रभावी प्रबंधन में राज्यों को परामर्श भी देंगी। प्रत्येक टीम में एक महामारीविद और एक जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसने उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में उच्चस्तरीय केंद्रीय टीम तैनात करने का निर्णय किया है, जहां कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि हो रही है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से कुछ राज्यों में मृत्यु दर भी अधिक है।

इसने कहा, टीम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम, निगरानी, जांच और मामलों के प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन को मजबूत करने में राज्यों के प्रयासों को मजबूत करने में मदद करेंगी। इन चार राज्यों में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीज हैं, जिनकी संख्या 54,666 है। इसके बाद ओडिशा में 27,219, छत्तीसगढ़ में 13,520 और झारखंड में 11,577 उपचाराधीन मरीज हैं।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...