back to top

सीबीआई ने सिसोदिया के ओएसडी को किया गिरफ्तार, अन्य आईएएस अधिकारी के परिसरों की ली तलाशी

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव की गिरफ्तारी के संबंध में एक आईएएस अधिकारी के परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि माधव को एक बिचौलिए की ओर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इस दलाल को बुधवार को पकड़ा गया था जो ओएसडी की तरफ से ट्रांसपोर्टरों से कथित तौर पर रिश्वत लेता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान माधव ने आईएएस अधिकारी की संलिप्तता का आरोप लगाया है जिसके बाद एजेंसी ने उनके परिसरों की तलाशी ली। एजेंसी ने अहम माने जा रहे दिल्ली चुनाव से पहले, गुरुवार रात एक अभियान के तहत माधव को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले पांच फरवरी को एजेंसी ने बिचौलिए धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जिसने दावा किया था कि वह अधिकारी की तरफ से रिश्वत वसूलता था। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को अब तक इस मामले में सिसोदिया की संलिप्तता का नहीं पता चला है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, सीबीआई ने दिल्ली के निवासी धीरज गुप्ता के अलावा दिल्ली सरकार के व्यापार एवं कर विभाग के एक जीएसटी अधिकारी को 2.26 लाख रुपए के रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के ओएसडी भी हैं। पूछताछ के दौरान गुप्ता ने दावा किया कि वह माधव की तरफ से रिश्वत वसूल रहा था।

माधव व्यापार एवं कर विभाग में दिल्ली, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (दानिक्स) के अधिकारी हैं। प्रवक्ता ने कहा, आरोप है कि एक निजी व्यक्ति (गुप्ता) ट्रांसपोर्टरों पर जीएसटी नहीं लगाने के लिए उनसे अवैध राशि वसूलने के लिए माधव समेत जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारियों की तरफ से बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि माधव को तत्काल एजेंसी के मुख्यालय ले जाया गया और सीबीआई अधिकारियों ने उनसे विस्तार से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि माधव को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक माधव को 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात किया गया था। सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, मुझे पता चला है कि सीबीआई ने जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया है।

यह अधिकारी मेरे कार्यालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के तौर पर भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलवानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले पांच साल में पकड़वाए हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...