back to top

विपत्ति का कारण

धन कोई बुरी चीज नहीं है और खासकर वर्तमान समय में दुनिया का स्वरूप ही ऐसा हो गया है कि बिना धन के मनुष्य का जीवन निर्वाह संभव नहीं। पर धन तभी तक शुभ और हितकारी है जब तक उसे ईमानदारी के साथ कमाया जाये और उसका सदुपयोग किया जाये।

इसके विपरीत यदि हम धन कमाने और चारों तरफ से उसे बटोरकर अपनी तिजोरी में बंद करने को ही अपना लक्ष्य बना लेते हैं अथवा यह समझकर कि हम अपनी संपत्ति का जैसा चाहे उपयोग करें, उसे दुर्व्यसनों की पूर्ति में खर्च करते हैं, तो वह हमारे लिए अभिशाप स्वरूप बन जता है। ऐसा मनुष्य अपना पतन तो करता ही है, साथ ही दूसरे लोगों को उनके उचित अधिकार से वंचित करके उनकी विपत्ति का कारण भी बनता है।

आजकल तो हम यही देख रहे हैं कि जिसमें चतुरता एवं शक्ति की तनिक भी अधिकता है, वह कोशिश करता है कि मैं संसार की अधिक से अधिक सुख सामग्री अपने कब्जे में कर लूं। अपनी इस हवस को पूरा करने के लिए अपने पड़ोसियों के अधिकारों के ऊपर हमला करता है और उनके हाथ की रोटी, मुख के ग्रास छीनकर खुद मालदार बनता है। एक आदमी के मालदार बनने का अर्थ है कि अनेकों का क्रन्दन, अनेकों का शोषण, अनेकों का अपहरण। एक ऊंचा मान बनया जाये तो उसके लिए बहुत सी मिट्टी जमा करनी पड़ेगी और जहां-जहां से वह मिट्टी उठायी जायेगी, वहां-वहां गड्ढा पड़ना निश्चित है।

इस संसार में जितने प्राणी हैं उसी हिसाब से वस्तुएं भी परमात्मा उत्पन्न करता है। एक आदमी अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं जमा करता है तो इसका अर्थ दूसरों की जरूरी चीजों का अपहरण ही हुआ। गत द्वितीय महायुद्ध में सरकारों ने तथा पूंजीपतियों ने अन्न का अत्यधिक स्टाक जमा कर लिया, फलस्वरूप दूसरी अन्य जगहों पर अन्न की कमी पड़ गयी और बंगाल जैसे प्रदेशों में लाखों आदमी भूखे मर गये।

गत शताब्दी में ब्रिटेन की धन सम्पन्नता भारत जैसे पराधीन देशों के दोहन से हुई थी। जिन देशों का शोषण हुआ था वे बेचारे दीन दशा में गरीबी, बेकारी, भुखमरी और बीमारी से तबाह हो रहे थे। वस्तुएं संसार में उतनी ही हैं जिससे सब लोग समान रूप से सुख पूर्वक रह सकें। एक व्यक्ति मालदार बनता है तो यह हो नहीं सकता कि उसके कारण अनेकों को गरीब न बनना पड़े। इसलिए यह जरूरी है कि धन कमाने के साथ उसकी मर्यादा का पालन भी किया जाये।

RELATED ARTICLES

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...