back to top

फार्म हासिल करने के लिए फिटनेस और बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा हूं: ब्रेथवेट

पोर्टऑफस्पेन: बल्लेबाजी में लय पाने के लिए जूझ रहे वेस्टइंडीज के हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि वह इसके लिए अपनी फिटनेस और खेल के तरीके में बदलाव करने पर ध्यान दे रहे हैं। ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) की मौजूदा श्रृंखला में नौ, 10 और शून्य रन की पारियां खेली हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले बुधवार को यहां कहा, मुझे लगता है शाट लगाने, स्वीप करने और बल्लेबाजी के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, कोच और सहयोगी सदस्यों से मेरी बातचीत काफी सकारात्मक रही है। मुझे अपनी फिटनेस से थोड़ी निराशा हुई है, मैं पिछले 12 से 14 महीने से फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं थोड़ा मजबूत भी हुआ हूं।

 

ब्रेथवेट हाल में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 गेंद में 101 रन की यादगार पारी खेल कर टीम को जीत के करीब ले गए थे। पारी के 49वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने की उनकी कोशिश हालांकि महंगी साबित हुई और वह सीमारेखा के पास लपके गए जिससे टीम ने पांच रन से मैच गंवा दिया। ब्रेथवेट ने कहा, मेरे पास वहां बल्लेबाजी के लिए काफी समय था ऐसे में मैं अपने मुताबिक बल्लेबाजी कर सकता था। मैं आम तौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आता हूं और उस मैच में आखिरी ओवरों में पहुंचने से पहले ही मैंने 40-50 गेंद का सामना कर लिया था। मेरे लिए चुनौती भरा था, मुझे हमेशा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...