back to top

बलरामपुर अस्पताल के पास धंसी सड़क में गिरी कार

कार्यदायी संस्था के जल निगम दर्ज कराएगा प्राथमीकि

लखनऊ। राजधानी में चार दिनों से हो रही बारिश से भ्रष्टाचार की परतें उखड़ना शुरू हो गई हैं। वजीरगंज स्थित बलरामपुर अस्पताल के पास सड़क धंस गई। इसी बीच सड़क से गुजर रही कार गड्ढे में चली गई। हादसे में कार सवार चार लोग चोटिल हो गए। कार को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। अंत में के्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका।

सड़क धंसने की सूचना पर जल निगम और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गड्ढे को भरने के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्षद मो. हलीम का कहना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मिट्टी डलवाकर गड्ढे को पाटा गया। अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जल निगम ने डेÑनेज व सड़क निर्माण कराई थी। इस काम में करीब 90 करोड़ रु खर्च हुए थे। गुणवत्ताहीन काम होने से बारिश ने स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खोल कर रख दी। और बारिश की वजह से धंस गई। अब जल निगम प्रकरण में जांच कर कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज कराएगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या का कहना है कि केके स्पन नाम की कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य करवाया गया था। दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यदायी संस्था पर वजीरगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

नटखेड़ा रोड बाजार में बीच सड़क हादसे का सबब बना गड्ढा

आलमाग के नटखेड़ा रोड बाजार में लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चल रहे हैं। यहां भी सीवर चैंबर के पास बड़ा गड्ढा हो चुका है। इससे आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदारों ने मलबा डाल दिया बारिश में वह भी बह गया। नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा का कहना है कि सड़क बहुत ज्यादा खराब हो गई है। चेतावनी दी है कि अगर गड्ढों को नहीं भरा गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इन खराब सड़क की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार को भी एक्टिवा सवार महिला गिर गई थी। जयप्रकाश में सीवर साफ करने के बाद मिट्टी बाहर निकाल के साइड में छोड़ दी गई है। अब बारिश के बाद वह पूरे सड़क पर फैल गई है। दो दिन से लगातार यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। बताया कि इसके अलावा आलमबाग के नटखेड़ा रोड इलाके में तीन दिन से पानी की समस्या है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ये गड्ढामुक्त दावे का सच

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी एक सड़क की तस्वीर ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार ने इसकी तत्काल मरम्मत कर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं इसलिए इसकी तुरंत मरम्मत करवाकर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये है भाजपा के गड्ढे मुक्त उप्र के दावे का जमींदोज सच। बलरामपुर हॉस्पिटल के पास सड़क धसने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं क्योंकि आम जनता के अलावा यहां से बसें और एंबुलेंस भी आती-जाती हैं, इसकी तुरंत पक्की मरम्मत करवा कर भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्रवाई हो। प्रदेश में मानसून का दौर जारी है। इस दौरान सड़कों के धंसने और जलभराव जैसी मुश्किल का सामना पूरा प्रदेश कर रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सरकार पर हमला बोलते हुए अपने फेसबुक पर लखनऊ में सड़क के गड्?ढे में गिरी कार की फोटो शेयर की है। उन्होंने ऐसे मामले की जांच पर सवाल उठाए हैं।

घरों में भरा पानी, नाले की दीवार ढही

सोमवार की रात मूसलधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों की रात की नींद नहीं आई। रात भर लोग पानी निकालते रहे। पानी निकलने के बाद कई इलाकों में काफी कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हुईं। सेक्टर एम आशियाना में अंसल आंगन योजना में जलभराव हो गया। यहां घरों के अन्दर तक पानी भर गया और सड़कें लबालब हो गईं। यहां शाम को पांच बजे के बाद पानी निकल पाया लेकिन सड़कें व फुटपाथ चलने लायक नहीं रहे। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर अंसल, एलडीए व नगर निगम ने यहां सुविधाएं विकसित करने का दावा किया था लेकिन कोई सुविधा नहीं दी। जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इसी तरह एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के सेक्टर एल, सेक्टर जी तथा आशियाना क्षेत्र में भी काफी पानी भरा। पानी निकलने के बाद यहां काफी कीचड़ हो गया। रायबरेली रोड, चरन भट्टा रोड पर आधा दर्जन कॉलोनियों में पानी भर गया। कुर्सी रोड पर अर्जुन एंक्लेव गुड़म्बा में भी काफी पानी भरा होने से लोग परेशान हो गए।

शालीमार गैलेंट के पास नाले की दीवार ढही

महानगर के शालीमार गैलेंट के पास नाले की दीवार ढह गई है। यहां अपार्टमेंट बनाने के लिए खोदाई की जा रही थी। कुछ दूरी तक सड़क भी धंस गयी है। एलडीए कालोनी कानपुर रोड के मानसरोवर में भी नाला ध्वस्त हो गया है। यहां सनराइज अपार्टमेंट से ट्रांसपोर्ट नगर को जाने वाले मार्ग के किनारे नाले की दीवार ध्वस्त हो गई। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...