back to top

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोवंश से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो बच्चे घायल

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार गोवंश से टकराकर आग का गोला बन गई। हालांकि, कार में बैठे दो बच्चों समेत दंपति ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुर के पास एक गोवंश से टकरा गई, जिससे उसमें शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में बैठे लोगों ने कूदकर जान बचाई, लेकिन इनमें से दो बच्चों को चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कूरेभार भेजा गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी महफूज अहमद (37) अपनी पत्नी सायरा बानो (33), बेटी शहनाज (आठ) और दो वर्षीय बेटे के साथ लखनऊ से शाहगंज लौट रहे थे।

तिवारी के अनुसार, महफूज खुद ही कार चला रहे थे और जब वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर के पास पहुंचे, तब उनका वाहन गोवंश से टकरा गया। तिवारी के मुताबिक, कार की रफ्तार अधिक थी, जिससे शॉट सर्किट होने के कारण उसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगते ही महफूज और उनकी पत्नी सायरा बच्चों को लेकर बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं। तिवारी के अनुसार, हादसे की सूचना पाते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि यूपीडा ने एम्बुलेंस बुलाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

यह खबर पढ़े- नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अनाथालय में करता था गन्दा काम 

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...