back to top

पूंजी बाजार घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का प्रमुख माध्यम बन रहे: सेबी प्रमुख

मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को कहा कि भारत में पूंजी बाजार घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का प्रमुख माध्यम बनते जा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि निवेश के तरीकों में एक संरचनात्मक बदलाव आया है और लोग तेजी से बाजार आधारित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस 2026 में उन्होंने कहा, पूंजी बाजार, घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का एक प्रमुख माध्यम बनते जा रहे हैं। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) के नियमों पर उन्होंने संकेत दिया कि इस पर व्यापक विचार-विमर्श जारी है और जल्द ही एक परामर्श पत्र जारी किया जाएगा।

हालांकि उन्होंने कोई समयसीमा बताने से इनकार किया।पांडेय ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति केवल ऊंची वृद्धि दर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अर्थव्यवस्था का औपचारिककरण, बचत का वित्तीयकरण और संस्थानों पर बढ़ता भरोसा भी शामिल है।उन्होंने कहा कि भारतीय बाजारों की गहराई बढ़ रही है और अब देश में प्रतिभूति बाजार में लगभग 14.5 करोड़ निवेशक हैं। इनकी संख्या हर साल 20 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है।सेबी प्रमुख ने बताया कि म्यूचुअल फंड संपत्ति लगभग 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 80 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जबकि पूंजी बाजार में घरेलू भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

पांडेय ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में घरेलू वित्तीय बचत का हिस्सा वित्त वर्ष 2022-23 के लगभग 20 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 21.7 प्रतिशत हो गया है, जो विभिन्न वित्तीय साधनों में व्यापक भागीदारी के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा, ये सभी घटनाक्रम एक स्पष्ट बदलाव की ओर इशारा करते हैं और अब घरेलू बचत का बड़ा हिस्सा बाजार-आधारित निवेश विकल्पों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में इक्विटी निर्गम 4.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि 366 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए।

कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गम नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो पूंजी निर्माण में बाजारों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बाजार पूंजीकरण जीडीपी के लगभग 69 प्रतिशत (एक दशक पहले) से बढ़कर अब करीब 128 प्रतिशत हो गया है। पांडेय ने कहा कि निवेशकों की बढ़ती संख्या के साथ नियामकों और बाजार मध्यस्थों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि वे पारदर्शिता, निवेशक संरक्षण तथा बाजार की निष्पक्षता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियामकीय स्तर पर सेबी का दृष्टिकोण संतुलित नियमन का है जिसमें निवेशक संरक्षण, बाजार विकास और सुगमता के बीच संतुलन बनाया जाता है।

निवेशकों की भूमिका पर जोर देते हुए पांडेय ने कहा कि हर नियामकीय सुधार और बाजार पहल का अंतिम उद्देश्य निवेशकों का भरोसा मजबूत करना होना चाहिए। उन्होंने कहा,यदि निवेशक को सूचित, संरक्षित तथा निष्पक्ष व्यवहार का अनुभव होता है तो विश्वास बढ़ेगा, भागीदारी गहरी होगी और बाजार एक मजबूत एवं टिकाऊ आधार पर लगातार बढ़ते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

मुंबई में बेस्ट बस कई वाहनों से टकराई, एक की मौत व तीन अन्य घायल

मुंबई । मुंबई की परिवहन सेवा बृहन्मुंबई इलेक्टÑिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों...

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 41.99 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली। वरुण धवन अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना हैै ने अपने पहले सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर करीब 42 करोड़...

भारत ने ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

दुबई । भारत ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां यात्रा से बचने और उपलब्ध परिवहन साधनों के...