back to top

अपराधियों के खिलाफ अभियान : गैंगस्टर मामलों में 26 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ। कानपुर के बिकरू कांड के बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में 88 अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई और गैंगस्टर कानून से जुड़े विवादों में 26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत पिछले एक हफ्ते के दौरान 67 मामलों में 88 व्यक्तियों पर रासुका की तामील की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस साल अब तक गोकशी के 63, बालिकाओं से संबंधित 3, गंभीर अपराध के 13 तथा 32 अन्य मामलों समेत कुल 120 मामलों में रासुका की कार्रवाई की गई है। अवस्थी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान गैंगस्टर मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस दौरान विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारियों ने गैंगस्टर कानून के तहत कुल 197 मामले अनुमोदित किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल एक जनवरी से अब तक गैंगस्टर कानून के तहत 1889 मामले हो चुके हैं। गैंगस्टर वादों में इस सप्ताह कुल मिलाकर 26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान मास्क नहीं पहनने वालों से छह करोड़ 52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ-साथ धारा 188 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस सप्ताह 64340 मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...