back to top

यूपी में 10 नहीं सिर्फ 9 सीटों पर उपचुनाव,मिल्कीपुर सीट पर नहीं होगा उपचुनाव? यह वजह आई सामने

यूपी उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों की जगह नौ सीटों पर चुनाव की तारीख की घोषणा की गई है। इन 10 सीटों में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में भाजपा और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सपा के बीच सियासी उठापटक होना तय है। 13 नवंबर को प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। जबकि सुर्खियों में रही अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव अभी नहीं होंगे।

इस वजह से मिल्कीपुर का टला उपचुनाव
हाईकोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 आम चुनाव को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है। 2022 विधानसभा चुनाव में हारने के बाद गोरखनाथ बाबा ने अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर याचिका दायर की थी। जो अभी अदालत में लंबित है।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव
यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल [मैनपुरी], सीसामऊ [कानपुर], कटेहरी [अंबेडकरनगर], कुंदरकी [मुरादाबाद], खैर [अलीगढ़], गाजियाबाद, फूलपुर [प्रयागराज], मझवा [मिर्जापुर] और मीरापुर [मुजफ्फरनगर], पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...