back to top

नौकरशाही में फेरबदल : स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का कार्य विस्तार

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने शीर्ष स्तर की नौकरशाही में रविवार को फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को 30 अप्रैल के बाद तीन महीने का कार्य विस्तार दिया है। वह महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाली थीं।

कोविड-19 संकट के दौर में केन्द्र सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वायरस संक्रमण से निजात पाने में स्वास्थ्य मंत्रालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सूदन की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें तीन महीने का कार्य विस्तार देने का निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार, अब वह 31 जुलाई तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव बनी रहेंगी। नौकरशाही में हुई इस फेरबदल में 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है।

सचिव स्तर के फेरबदल में ग्रामीण विकास सचिव राजेश भूषण को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव स्तर पर विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। संभावना है कि जुलाई में सूदन की कार्य विस्तार अवधि समाप्त होने के बाद भूषण मंत्रालय के नए सचिव होंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के नए सचिव के रूप में नागेन्द्र नाथ सिन्हा को नियुक्ति किया गया है। सिन्हा फिलहाल गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं।

आदेश के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण सचिव रवि मित्तल को खेल मंत्रालय में सचिव पद पर भेजा गया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमित खरे को सूचना एवं प्रसारण सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खरे पहले भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रह चुके हैं। उपभोक्ता मामलों के सचिव पवन अग्रवाल को वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव(लॉजिस्टिक) नियुक्त किया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव लीना नंदन को अग्रवाल के स्थान पर उपभोक्ता मामलों का सचिव बनाया गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव रवि कांत को पूर्व-सैनिक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांशु पांडेय को रवि कांत के स्थान पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव बनाया गया है। पांडेय फिलहाल वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव तरुण बजाज को आर्थिक मामलों के मंत्रालय में सचिव पद पर भेजा गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव संजीव रंजन को जहाजरानी सचिव नियुक्त किया गया है।

विभाग के तत्कालीन सचिव गोपाल कृष्ण 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव अरमाने गिरिधर को संजीव रंजन के स्थान पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार त्रिपाठी को इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वह जम्मू-कश्मीर कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष तरुण कपूर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के सचिव एम. एम. कुट्टी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं सीबीएसई की प्रमुख अनिता कारवाल को शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। वह 1988 बैच की गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...