back to top

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के लिए बुमराह,ध्रुव जुरेल व एन जगदीशन भारतीय टीम में, नायर बाहर

दुबई । भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जबकि देवदत्त पडिक्कल ने खराब फॉर्म से जूझ रहे करूण नायर की जगह ली।

कार्यभार प्रबंधन के कारण इंग्लैंड में पांच में से तीन ही टेस्ट खेल सके बुमराह ने दो अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रही श्रृंखला के लिये खुद को उपलब्ध बताया है। रविंद्र जडेजा को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जायेगा। चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने कहा, बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों मैच खेलना चाहते हैं। हम उसके लिये सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं लेकिन टीम सर्वाेपरि है। बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं तो हमें एहतियात बरतनी होगी। नियमित उपकप्तान ऋषभ पंत अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और चयन के लिये उपलब्ध नहीं है।

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान पंत के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। अगरकर ने कहा ,उम्मीद है कि वह नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला तक उपलब्ध हो जायेगा। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और एन जगदीशन को टीम में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में दो टेस्ट कोलकाता और गुवाहाटी में 14 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेले जायेंगे। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे। दक्षिण अफ्रीका का दौरा 19 दिसंबर को आखिरी टी20 के साथ खत्म होगा।


टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...