back to top

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर के एसएसपी को किया निलंबित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की तैनाती में गड़बड़ी किए जाने के आरोप में बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के दौरान शनिवार देर रात यह निर्देश दिए।

 

अवस्थी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह की रिपोर्ट के आधार पर बुलंदशहर की कानून व्यवस्था और वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन कोलांची की कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वह थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों के पद पर तैनाती में अनियमितता बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में कोलांची द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है। यह भी सामने आया कि कोलांची ने दो ऐसे थानाध्यक्षों को नियमों के खिलाफ तैनाती दी, जिनके विरुद्घ पूर्व में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। अवस्थी ने बताया कि बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस हरकत से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है इसलिए उन्हें निलंबित कर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्घ करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...