back to top

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से तत्काल राहत देने वाले कदम उठाए केन्द्र सरकार: मायावती

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से पीड़ित जनता को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए। मायावती ने ट्वीट किया, देश में भीषण गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कर्मचारियों की देश भर में हो रही छंटनी और तनाव-हिंसा आदि से पीड़ित देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों को तत्काल राहत देने के लिए दीर्घकालीन उपायों के साथ-साथ तत्काल राहत एवं रोजगार देने वाले कदम उठाने की भी जरूरत है। केन्द्र इसे पूरी गंभीरता से ले। उन्होंने कहा, देश में भीषण गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, तनाव आदि से पीड़ित करोड़ों लोगों को अब आर्थिक मन्दी की मार के खतरे के संबंध में 18 अगस्त को बसपा की मांग को संज्ञान में लेकर केन्द्र ने शुक्रवार को कुछ जरूरी कदम उठाए हैं। यह अच्छी बात है पर यह काफी नहीं है। केन्द्र को अभी निश्चिन्त नहीं हो जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने आर्थिक विकास बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। मायावती का ट्वीट इसके एक दिन बाद आया है। इससे पहले मायावती ने 16 अगस्त को ट्वीट किया था, देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव-हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। उन्होंने कहा था कि व्यापारी वर्ग भी काफी दुखी एवं परेशान है। छंटनी जैसे कदमों के बाद वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। केन्द्र इसे गंभीरता से ले।

RELATED ARTICLES

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...