back to top

ब्रिटिश सरकार ने की भारत में 30 लाख पाउंड के नवोन्मेष चुनौती कोष की शुरुआत

नई दिल्ली। कोविड-19 और पर्यावरण के खतरे जैसी सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा और उद्योग क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की सहायता के लिए ब्रिटिश सरकार ने भारत में 30 लाख पाउंड का नवोन्मेष चुनौती कोष शुरू किया है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि यह पहल ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी साझेदारी के तहत दोनों देशों के श्रेष्ठ दिमाग वाले लोगों को साथ लाने की भारतीय और ब्रिटिश प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पर आधारित है। ये लोग न सिर्फ उच्च कौशल वाली नौकरियों और आर्थिक वृद्घि में साझेदारी को नया आयाम देंगे बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने की दिशा में भी मिलकर काम करेंगे।

इसमें कहा गया कि ब्रिटिश सरकार ने कोविड-19 और पर्यावरण को खतरे जैसी कुछ बेहद गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा और उद्योग क्षेत्र के वैज्ञानिकों की मदद के लिए 30 लाख पाउंड का नवोन्मेष चुनौती कोष भारत में शुरू किया है।

कोष ने कर्नाटक में एआई-डाटा समूह (क्लस्टर) और महाराष्ट्र में भविष्य में गतिशीलता समूह (क्लस्टर) के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवोन्मेष से जुड़े ऐसे लोगों को आमंत्रित किया है जो कोविड-19 से निपटने या इस ग्रह को ज्यादा हरित बनाने की दिशा में काम कर रहे हों।

उनसे अपने अनुसंधान और विकासपरक प्रस्ताव पेश करने को कहा गया है। इस कोष के तहत 2.5 लाख पाउंड तक के कम से कम 12 अनुदान दिए जाने की उम्मीद है। बयान में कहा गया कि इसके लिए दो पन्नों के परिकल्पना नोट जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक है। अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...