back to top

रूस के वैगनर विद्रोही समूह को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन

लंदन। ब्रिटेन ने बुधवार को घोषणा की कि वह रूस के विद्रोही समूह वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा। साथ ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भी समूह वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि समूह को आतंकवाद अधिनियम के तहत प्रतिबंधित करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव को सांसदों की मंजूरी मिलने के बाद वैगनर समूह की सदस्यता लेने और उसका समर्थन करने पर प्रतिबंध लग जाएगा।

सरकार ने कहा कि वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अहम भूमिका निभाई है। वह सीरिया और कई अफ्रीकी देशों में भी युद्ध में शामिल रहा है। गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, वैगनर ग्रुप लूटपाट, यातना और बर्बर हत्याओं में शामिल रहा है। यूक्रेन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका में इसकी गतिविधियां वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

वे (वैगनर ग्रुप के लड़ाके) सीधे तौर पर आतंकवादी हैं और प्रतिबंध संबंधी यह प्रस्ताव ब्रिटिश कानून में इसे स्पष्ट करता है। ब्रेवरमैन के मुताबिक, प्रतिबंध ब्रिटिश प्राधिकारियों को समूह की संपत्ति जब्त करने का अधिकार देगा। हालांकि, यह शक्ति मुख्यत: सांकेतिक है, क्योंकि ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप के सक्रिय होने की कोई खबर है।

वैगनर ग्रुप ने जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था। लगभग दो महीने बाद 23 अगस्त को समूह के प्रमुख प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में कथित तौर पर मौत हो गई थी।

यह खबर भी पढ़े— G20 Summit : दिल्ली पुलिस ने कहा- इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर न जाएं लोग, जानिए किन जगहों पर रहेगी रोक

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...