back to top

रक्षा उद्योगों में सहयोग पर मंथन

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और फ्रांस के बीच साइबर अंतरिक्ष तथा कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है और दोनों देश इन्हें नयी ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्सुक हैं। रक्षा मंत्री सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबस्टियन लेकोर्नू के बीच बुधवार को पेरिस में पांचवीं वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता के दौरान गहन चर्चा हुई, जिसमें रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा, दोनों मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ क्षेत्रीय स्थिति के आकलन से लेकर मौजूदा सैन्य संपर्कों तक कई विषयों पर चर्चा की। सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने पोस्ट में लेकोर्नू के साथ बैठक को बेहतरीन करार दिया। सिंह ने कहा, फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबस्टियन लेकोर्नू के साथ पेरिस में मुलाकात बेहतरीन रही। उन्होंने कहा, भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी वर्षों में और प्रगाढ़ हुई है और आज यह पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

हम इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्सुक हैं।मंत्रालय ने कहा कि सिंह और लेकोर्नू ने रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, उन्होंने अंतरिक्ष, साइबर और कृत्रिम मेधा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की। इससे पहले रक्षा मंत्री सिंह ने बुधवार को पेरिस के निकट स्थित फ्रांसीसी कंपनी सफरान के जेट इंजन विनिर्माण केंद्र का दौरा किया और एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में हो रहे नवीनतम विकास का अवलोकन किया।

गेनेविलियर्स स्थित इस प्रतिष्ठान का सिंह का दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सफरान एक बड़ी परियोजना के तहत भारत में एक लड़ाकू विमान इंजन का मिलकर विकास करने पर विचार कर रहा है।सिंह ने पेरिस में शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक समूह के साथ भी बातचीत की और उन्हें भारत में रक्षा साजोसामान के सह-विकास और सह-उत्पादन के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें अन्य देशों में निर्यात किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने पेरिस के पास गेनेविलियर्स में सफरान इंजन डिवीजन के आर एंड डी केंद्र का दौरा किया और एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में हो रहे नवीनतम विकास को देखा।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...