back to top

बॉलीवुड ने भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया को दी श्रद्धांजलि

मुंबई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल और डिजाइनर नीता लुल्ला सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने बृहस्पतिवार को ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। अथैया 91 वर्ष की थीं। उन्हें गांधी फिल्म में अपने बेहतरीन कार्य के लिए 1983 में ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

वहीं, उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। उनकी बेटी राधिका गुप्ता ने कहा, आज सुबह उनका निधन हो गया। आठ साल पहले उनके मस्तिष्क में ट्यूमर होने का पता चला था। पिछले तीन साल से वह बिस्तर पर थीं क्योंकि उनके शरीर के एक हिस्से को लकवा मार गया था।

उनकी करीबी मित्र ग्रेवाल ने कहा कि अथैया को डिमेन्शिया की बीमारी थी और उन्हें अपनी फिल्म गांधी के अलावा कोई फिल्म याद नहीं थी। ग्रेवाल ने कहा, उनसे बात करना बहुत मुश्किल था। मुझे यह देखकर बहुत दुख होता था कि क्या इन प्रतिभावान लोगों के साथ यह होता है? उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने पीछे एक पूरी विरासत छोड़ी है।

बोनी कपूर ने ट्वीट किया, ‘उनकी उपलब्धियों ने भारतीय सिनेमा और पूरे देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने हमारी फिल्म प्रेम में अपना योगदान देकर हमें आशीर्वाद दिया। वह हमेशा सभी कॉस्ट्यूम डिजाइनरों और स्टाइलिस्टों के लिए प्रेरणा रहेंगी।’

ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने कहा कि अथैया सभी के लिए मार्गदर्शक थीं। उन्होंने ट्वीट किया,’जब किसी ने भी ऑस्कर के बारे में नहीं सुना, तो आपने इसे हमारे लिए जीता, आप एक प्रेरणा थीं … आपकी आत्मा को शांति मिले … यह मेरे और एकेडमी के लिए व्यक्तिगत क्षति है।’

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...