back to top

शहीद हुए भारतीय सैन्यकर्मियों को बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैन्यकर्मियों के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि सोमवार रात पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कवि प्रदीप द्वारा रचित ऐ मेरे वतन के लोगों पंक्तियां लिखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी… उन्होंने देश की रक्षा और हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को नमन जय हिंद।

अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

अक्षय ने सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह क्षति भयावह है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, गलवान घाटी में हमारे बहादुरों की शहादत से बहुत दुखी हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

अनुष्का शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

अनुष्का ने कहा कि एक सैनिक की बेटी के होने के नाते सेना के किसी अधिकारी की मौत से हमेशा गहरा और व्यक्तिगत आघात महसूस करती हूं। उन्होंने लिखा, उनके जीवन के बलिदान और उनके परिवारों की कुर्बानी हमेशा याद की जाएगी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। ईश्वर इन बहादुर शोक संतप्त परिवारों को शक्ति दे।

रितिक रोशन ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

तापसी पन्नू ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

फरहान अख्तर ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...