back to top

अनुच्छेद 370 पर केंद्र के फेसले की बॉलीवुड सितारों ने प्रशंसा की

मुंबई: बॉलीवुड सितारों परेश रावल, गुल पनाग और अनुपम खेर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 के निरसन पर केंद्र को बधाई दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 पर संकल्प पत्र पेश किया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में बांटने का एक अलग विधेयक पेश किया। इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा सांसद रावल ने कहा कि देश आज वास्तविक मायनों में एक हुआ है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज हमारी मातृभूमि की पूर्ण और वास्तविक स्वतंत्रता है। आज सही अर्थों में इंडिया अब एक हुआ है।

 

अभिनेत्री गुल पनाग ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण हिम्मती कदम बताया। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर का समाधान शुरू हो गया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह मुद्दा बहुत दिनों से लंबित था। जम्मू में पैदा हुए अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि इस कदम से लोगों के लिए न केवल शिक्षा अपितु रोजगार में भी इजाफा होगा। मैसी ने भी केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। अदाकारा रवीना टंडन ने कहा कि वह कश्मीर और कश्मीरियों के लिए शांतिपूर्ण विकास की कामना करती हैं।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...