back to top

बॉलीवुड अभिनेत्री आर्या बनर्जी कोलकाता में अपने आवास पर मृत मिली

कोलकाता। द डर्टी पिक्चर समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास में मृत मिली हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस, शुक्रवार को एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसी, तो उसे बेडरूम में 33 वर्षीय बनर्जी का शव पड़ा मिला।

दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी बनर्जी ने एलएसडी: लव सेक्स और धोखा (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था। उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब अपर्टमेंट की घंटी बजाई, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घरेलू सहायिका ने कहा कि बनर्जी अकेली रहती थीं और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं। पुलिस ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने अभिनेत्री के कमरे से नमूने एकत्र किए हैं।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...