back to top

राज्यसभा के लिए भाजपा के ज़फर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अमर सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सैय्यद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा के एक और प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश इकाई के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के नाम वापस लेने के बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इनका कार्यकाल नवंबर 2022 तक रहेगा।

प्रदेश के वित्त सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में विधानसभा के पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विशेष सचिव विधानसभा और निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जफर इस्लाम के अधिकृत प्रतिनिधि जेपीएस राठौर को दिया गया। इस्लाम के कोरोना पीड़ित होने की वजह से उनकी तरफ से नामांकन करने वाले सुरेश कुमार खन्ना के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक और जफर इस्लाम के अधिकृत प्रतिनिधि राठौर ने इस्लाम का निर्वाचन पत्र लिया।

निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने बताया कि निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्र के नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि गोविंद नारायण ने अपना नाम वापस ले लिया था। गोविंद नारायण के नाम वापस लेने के बाद राज्यसभा निर्वाचन के लिए सैय्यद जफर इस्लाम को एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

सैय्यद जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता और मीडिया के लिए जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के दिग्गज ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से लाकर भाजपा में शामिल होने की सभी प्रक्रियाओं को बेहद सुगम बनाया था। राजनीति में आने से पहले सैय्यद जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम किया करते थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...