back to top

मूल्य वृद्धि, राष्ट्र की सीमाओं पर खतरे के बीच भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा समझ से परे: पायलट

जोधपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि यह समझ से परे है कि भाजपा ऐसे समय में जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों का आशीर्वाद मांग रही है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं और चीन व पाकिस्तान भारत की सीमाओं पर हमले कर रहे हैं। पायलट ने आरोप लगाया कि राजस्थान में विपक्षी दल के रूप में भाजपा ने पिछले ढाई साल में कभी कुछ सकारात्मक नहीं किया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कांग्रेस उन सभी छह जिलों में जीतेगी जहां पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव बृहस्पतिवार से होने हैं।

पायलट कांग्रेस विधायक हेमराम चौधरी के भाई के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने यहां आए हैं। वह जयपुर लौटने से पहले जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। कांग्रेस नेता ने आश्चर्य जताया कि भाजपा ऐसे समय में लोगों से क्या आशीर्वाद मांग रही है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 800 रुपये से अधिक हो गई है, देश को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ैदयनीयै स्थिति का सामना करना पड़ा और ैचीन व पाकिस्तान सीमाओं पर देश पर हमले कर रहे हैं।
पायलट ने कहा, वे (भाजपा) ऐसी स्थिति में जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं, यह समझ से परे है।

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए या तरक्की दिए गए भाजपा से संबंधित मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस उन सभी छह जिलों में जीतेगी जहां पंचायत चुनाव हो रहे हैं क्योंकि भाजपा ने पिछले ढाई साल में विपक्षी दल के रूप में कुछ भी सकारात्मक नहीं किया है। इस सब के बीच, वे पोस्टर युद्ध में लगे रहे और यह स्थापित करने में लगे रहे कि कौन बड़ा है और कौन छोटा है।
भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में 200 जिला परिषद और।,564 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव तीन चरणों में 26 व 29 अगस्त और एक सितंबर को होंगे।

 

कृषि कानूनों पर पायलट ने कहा कि इन कानूनों को पेश किए नौ महीने हो चुके हैं लेकिन सरकार अपना हठ को छोड़ने को राजी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धमकाती और गिरफ्तार करती है, लेकिन आप न्याय की बात कभी नहीं करेंगे। यह सरासर हठ है और इस तरह का हठ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...