back to top

भाजपा झूठ पर शोध करती और नफरत फैलाती है : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। यहां समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में शुक्रवार को नव वर्ष की शुभकामना और बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है। मंहगाई बढ़ गई है और सरकार किसानों को बहका रही है।

सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, किसानों को बाजार के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है, लेकिन भाजपा सरकार कॉरपोरेट की पक्षधर है, इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उन्हें बर्बाद करने का षडयंत्र रचा है, जिसके विरोध में किसान आक्रोशित हैं।

उन्होंने कहा, लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है और यह भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं। विज्ञप्ति के अनुसार सपा संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने नववर्ष 2021 के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है और सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।

RELATED ARTICLES

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

प्रधानमंत्री परिसीमन के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं : कांग्रेस

नयी दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों के पेश होने से ठीक एक दिन पहले सियासी गलियारों में हलचल...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...