back to top

भाजपा ने सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी को बनाया उम्मीदवार, सपा ने कसा तंज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उन्नाव जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने भगवा दल पर इस फैसले को लेकर तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत उम्मीदवारों की उन्नाव जिले की सूची जारी की जिसमें उन्नाव जिले के वार्ड संख्या 22 (फतेहपुर चौरासी तृतीय) से संगीता सेंगर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

संगीता सेंगर उन्नाव जिले के सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी हैं और पहले भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। संगीता सेंगर को उम्मीदवार बनाए जाने पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, भाजपा का दोहरा चरित्र हैं। एक तरफ भाजपा अपराधियों के खात्मे की बात करती है और दूसरी तरफ उनका महिमामंडन भी करती है। भाजपा के शासन में रहते अपराध खत्म नहीं हो सकता है।

सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी संगीता सेंगर को टिकट दिए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जिनकी उम्मीदवारी घोषित की है, वह सभी जिला संगठन से प्रस्तावित नाम हैं और जो क्षेत्रीय संगठन के जरिए प्रदेश मुख्यालय तक प्रेषित किए गए थे, उन्हीं नामों पर प्रदेश संगठन ने मुहर लगाई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जिले की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी मानते हुए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिस समय सेंगर को सजा सुनाई गई वह उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे और सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...