back to top

भाजपा विधायक ने प्रियंका को पत्र लिखकर मुख्तार अंसारी पर लगाया आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक पत्र लिखकर अपने पति के हत्यारोपी रहे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कांग्रेस शासित पंजाब की जेल से अदालतों में पेशी पर नहीं भेजे जाने की शिकायत करते हुए गम्भीर आरोप लगाए हैं।

इस बीच, मुख्तार के भाई गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने इसे न्यायिक हिरासत में मुख्तार की हत्या की साजिश का सुबूत करार देते हुए आरोप लगाया है कि उनके भाई के खिलाफ यह षड्यंत्र माफिया से राजनेता बने भाजपा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह को इलाहाबाद में हुए हमले के एक मामले में बचाने के मकसद से रचा जा रहा है। अलका वर्ष 2005 में गाजीपुर के भांवरकोल इलाके में हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं।

इस मामले में मऊ से बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था। हालांकि, उन्हें तथा सात अन्य आरोपियों को विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले साल जुलाई में बरी कर दिया था। अनेक मुकदमों में आरोपी मुख्तार इस वक्त पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं। अलका ने मंगलवार को लिखे पत्र में प्रियंका से शिकायत की है कि कांग्रेस और पंजाब में उसकी सरकार मुख्तार अंसारी को खुला संरक्षण दे रही है।

उत्तर प्रदेश की विभिन्न अदालतों से अंसारी को तलब किया जा रहा है लेकिन पंजाब सरकार कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें पेशी पर नहीं भेज रही है। उन्होंने आरोप लगाया ‘कांग्रेस और उसके नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेहद निर्लज्जता से अंसारी के साथ खुलकर खड़ी है। यह बात कोई भी नहीं मानेगा कि यह सब कुछ प्रियंका और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जानकारी के बगैर हो रहा है।’

भाजपा विधायक ने प्रियंका को लिखे पत्र में कहा ‘मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गाडय़िां मुख्तार अंसारी को लेने गईं तब पंजाब सरकार ने उसे बचाने के लिए तीन महीने का बेड रेस्ट दे दिया। आप खुद भी एक महिला हैं। ऐसे में मेरा आपसे विनम्रता से सवाल है कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं?’

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...