back to top

भाजपा सरकार छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने का फैसला हमेशा के लिए वापस ले : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से पीपीएफ (लोक भविष्य निधि) और छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने के फैसले को हमेशा के लिए वापस लेने की मांग की। वहीं, भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें पूरी जानकारी रखने की नसीहत दी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, भाजपा सरकार ने पीपीएफ, बुजुर्गों, कन्याओं व आम जनता की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर और घटाने का षड्यंत्र रचकर देशभर के बुजुर्गों, महिलाओं व आम लोगों में ए डर बैठा दिया है कि उनकी जमा राशि पर ब्याज शून्य तक हो सकता है। फिर जीवन यापन कैसे होगा। यादव ने मांग की, भाजपा सरकार हमेशा के लिए ए फैसला वापस ले।

अखिलेश यादव के इस ट्वीट के घंटे भर के भीतर ही भाजपा नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और प्रदेश के मंत्री एवं प्रवक्ता डॉक्टर चंद्रमोहन ने अलग-अलग ट्वीट में यादव पर निशाना साधते हुए तीखा तंज किया। डॉक्टर चंद्रमोहन ने अपने ट्वीट में कहा, इसी से पता चलता है कि आप ऑस्ट्रेलिया में पढ़े हैं। थोड़ा बहुत भारत में भी पढ़ लिख लिया करिए। अरे भाई, यह कल ही साफ हो गया था कि ब्याज दर जैसे थी वैसे ही रहेगी, फिर भी पप्पू के भाई क्यों बन रहे हो।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को अखिलेश के ट्वीट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, जनता, समाज की ओर से विमुख होने के बजाए जानकारी रखें। अपनी पार्टी के आईटी के कार्यकर्ताओं का ही अनुसरण कर लेते। लगता है दो लड़कों के साथ वाला असर अभी गया नहीं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने 2017 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ा था तब दो लड़कों (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) का नारा चर्चा में था।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला किया था, लेकिन गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर इस फैसले को वापस लेने की जानकारी दी। बुधवार को यह खबर आई थी कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटा दी गई है लेकिन अब यह फैसला वापस ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...