back to top

अपने वादे निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई भाजपा सरकार ने: कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के घोषणापत्र में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार ने अपने वादे निभाने में कभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

 

तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। ऐसा करके उसने जनता के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं। तिवारी ने जनता की तरफ से योगी सरकार के सामने पांच सवाल रखते हुए पूछा कि भाजपा ने बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी क्यों की? उन्होंने यह भी पूछा कि किसानों के साथ किए गए वादे क्यों नहीं पूरे हुए और उन्हें गरीबी से निकालने के लिए एक भी कदम क्यों नहीं उठाया गया?

 

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। साथ ही मूलभूत विकास तथा पंचायतों की उन्नति का वादा भी भुला दिया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया, भाजपा लगातार लोकतंत्र का मजाक बना रही है। वह तानाशाही और निर्दयता पूर्ण तरीके से सरकार चला रही है, जो न तो लोकतांत्रिक है और ना ही संवैधानिक। भाजपा ने जिस तरह से नफरत की आड़ में मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया है वह माफी के भी लायक नहीं है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...