back to top

किसानों को उजाड़ने में लगी है भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

अभिषेक बाजपाई, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ठान लिया है कि किसानों को पूरी तरह उजाड़ कर ही दम लेगी। कहां तो तय था कि किसानों की आय दुगुनी की जायेगी तथा उनकी फसलों का उत्पादन लागत से डेढ गुना दिया जायेगा। अब तो किसानों के उत्पाद का बिना लाभ हानि भुगतान के लाले पड़ गये है।

अखिलेश ने कहा है कि भाजपा सरकार में गन्ना, धान और आलू के उत्पादक किसान खून के आंसू रो रहे है। गन्ना का दाम भाजपा सरकार में एक पैसा की वृृद्धि न करना किसानों से किए गये वायदे के विरूद्ध साजिश हुई है। भाजपा सरकार में बिचैलियों की पौ बारह बन आयी है। चाहे गन्ना और चाहे धान के फसलों की लूट भाजपा सरकार के संरक्षण में लगातार विगत ढाई वर्ष से हो रही है। गन्ना किसानों की मांग है कि उत्पादन खर्च में व्यय वृृद्धि तथा खाद, बीज एवं डीजल के महंगे होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता से यह मुसीबत पहाड़ जैसी हो गयी है। जब कि समाजवादी सरकार मे किसानों के साथ न्याय किया था भाजपा सरकार में किसानों को अन्याय के सिवाय कुछ नही मिला। सरकार में थोड़ी भी किसानों के प्रति संवेदना है तो गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति क्वीन्टल घोषित करे। अन्यथा मजबूर किसान संघर्ष का निर्णायक रास्ता अपनायेगा जो सरकार को भारी पडेगा।

अखिलेश ने कहा कि ठीक इसी तरह धान की भी दुर्गति हो गयी है कोई भी धान क्रय केन्द्र सक्रिय नही और न ही बोरों की उपलब्धता है। किसानों के साथ भाजपा सरकार में यह सबसे बड़ा धोखा है। धान उत्पाद की लूट प्रशासन की मिली भगत से बिचैलियों द्वारा की जा रही है और भाजपा सरकार बगुल भगत बनी हुई है। आलू उत्पादक किसानों के साथ भी भाजपा सरकार ने अनर्थ किया है आलू उत्पाद की कीमत भी किसानों को न मिलना सरकारी विश्वासघात की पराकाष्ठा है। किसानों ने भी ठान लिया है कि वे भाजपा सरकार की इस धोखाधड़ी का माकूल जवाब अवश्य देंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...