back to top

सपा सरकार में हुए कामों का श्रेय ले रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी है। इतना कृतघ्न नेतृत्व भी भाजपा के अलावा दूसरा नहीं जो सपा सरकार के विकास कार्यों के लिए उसको श्रेय नहीं देना चाहता है। भाजपा सरकार अपने चौथे साल में भी अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है, सिवाय सपा सरकार के समय के हुए कामों पर अपने उद्घाटन के शिलालेख लगाने के। भाजपा के इस चरित्र को क्या कहा जाये?

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार के समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित कैंसर इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया था। तब सरकार ने कैंसर के अलावा गम्भीर बीमारियों दिल, किडनी, लीवर के मुफ्त इलाज की भी अस्पतालों में व्यवस्था की थी। कैंसर की बीमारी का इलाज काफी मंहगा होता है। पीड़ित मरीजों को मुम्बई, दिल्ली, और दूसरे राज्यों में जाना होता है। लखनऊ में कैंसर अस्पताल को भाजपा सरकार ने क्यों नहीं अब तक चालू किया? अगर पहले चालू कर देते तो न केवल प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार और नेपाल तक के कैंसर पीड़ितों को इलाज की सुविधा मिल जाती।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इधर जब बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आने से भाजपा सरकार की बदनामी देश-विदेश तक होने लगी तो ‘मिशन शक्ति’ के नाम पर राज्य सरकार ने भ्रामक प्रचार का एक और इश्तेहार पेश कर दिया है। वैसे हर बेटी को यह जानने का इंतजार है कि सरकार ने ऐंटी रोमियों स्क्वाड को कहां छुपा दिया है? वैसे भी सपा सरकार ने 1090 को नारी शक्ति की सुरक्षा का कवच बनाया था। भाजपा ने उसको निष्प्रभावी बना दिया। 108 सेवा समाजवादियों द्वारा दी गई संजीवनी थी जिसके विस्तार को रोक दिया गया। यूपी डायल 100 का नाम 112 रखकर कौन सा कमाल कर दिया?

अखिलेश ने कहा कि बंद हो चुकी 181 में कार्यरत महिलाओं को आज भी वेतन के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी, साढ़े तीन साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पायी है, जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो साल से कम समय में ही बनायी गयी थी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती रिवरफ्रंट जैसे आकर्षक स्थलों का निर्माण सपा सरकार ने किया था, जिससे जनता को स्वास्थ्यप्रद, वातावरण मिल सके। खेलकूद प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम भी सपा सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकासकार्यों के विध्वंस का रास्ता अपना लिया। जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...