back to top

बसपा की विकास परियोजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है भाजपा : मायावती

लखनऊ। जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परियोजना को राज्य में रही बहुजन समाज पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार का विकास मॉडल बताते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों पर पहले समाजवादी पार्टी और अब भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है।

मायावती ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में खासकर गंगा एक्सप्रेस-वे हो या विकास की अन्य परियोजनाएं अथवा जेवर में बनने वाला नया हवाई अड्डा हो, जग-जाहिर है कि ये सभी बसपा की मेरी तत्कालीन सरकार में तैयार किए गए विकास के प्रख्यात मॉडल हैं जिन्हें लेकर पहले सपा व अब वर्तमान भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाती रहती हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, साथ ही मेट्रो एवं अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज सहित प्रदेश के प्रचीन व प्रमुख शहरों में बुनियादी जनसुविधाओं की नई योजनाएं व उन्हें रिकॉर्ड समय में पूरा करने का काम भी बसपा का ही विकास मॉडल है जो कानून द्वारा कानून के राज के साथ प्राथमिकता में रहा, जिससे सर्वसमाज को लाभ मिला।

बसपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, इस प्रकार मेरी सरकार के 2012 में जाने के बाद उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वह ज्यादातार बसपा की सोच का ही परिणाम है। मेरी सरकार में ये काम और अधिक तेजी से होते अगर तत्कालीन कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार पर्यावरण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी नहीं करती।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन के लोगो, नाम और डिजाइन को अपनी स्वीकृति दी। चार फेज में बनने के लिए प्रस्तावित इस हवाई अड्डे की शुरुआती क्षमता 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष की होगी, जिसे अलग-अलग फेज में विस्तार देते हुए 2050 तक सात करोड़ यात्री प्रति वर्ष तक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गैर-आवश्यक आयात पर रोक, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत

नयी दिल्ली।सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के बीच गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए...

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...