back to top

भाजपा ने घोषित किये 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र, रजनीकान्त महेश्वरी को ब्रज क्षेत्र, मानवेन्द्र सिंह को कानपुर क्षेत्र, शेषनारायण मिश्रा को अवध क्षेत्र, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र और धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। चार क्षेत्रों में मौजूदा अध्यक्षों को दोबारा कमान सौंपी गयी है, जबकि दो क्षेत्र में नये अध्यक्ष को मौका दिया गया है।

मिशन 2022 के तहत भाजपा ने राज्य कार्यकारिणी की तरह ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के चयन में भी नये चेहरों को तरजीह दी है। इसमें पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा की नयी कार्यकारिणी में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी को महामंत्री बनाये जाने के बाद यह पद खाली था। इसके बाद से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नये चेहरे की तलाश शुरू हो गयी थी। शामली के रहने वाले मोहित युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल मोहित पश्चिम यूपी संगठन में निवर्तमान महामंत्री हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है।

कानपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह को दूसरी बार कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। इस क्षेत्र में यूपी के 17 जिले आते हैं। मानवेंद्र सिंह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने इस इलाके की दस की दस लोकसभा सीटें जीत ली थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस इलाके की 52 में 48 विधानसभा सीटें भाजपा जीती थी। माना जा रहा है कि चुनावी जीत का तोहफा मानवेंद्र सिंह को मिला है और उन्हें उनके पद पर बनाये रखा गया है।

शेषनारायण मिश्रा जिनको अवध क्षेत्र की कमान दी गयी है वे इस समय भाजपा की यूपी इकाई के सदस्य हैं। इसके साथ सिंह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य भी हैं। इसके पहले वह अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक और गोंडा के जिलाअध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसी तरह भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर महेश चंद श्रीवास्तव को दोबारा नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...