back to top

भाजपा ने राहुल को नए युग का रावण बताया, कांग्रेस ने हिंसा भड़काने के प्रयास का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक पोस्टर साझा किया और उन्हें नए युग का रावण करार दिया, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि यह उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास है, लेकिन पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।

भाजपा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता की तस्वीर साझा करते हुये लिखा, नए युग का रावण यहां है। वह बुरा है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है। ग्राफिक्स के माध्यम से फिल्म के पोस्टर की तरह तैयार इस तस्वीर के शीर्ष पर लिखा गया है भारत खतरे में है। साथ ही राहुल गांधी की तस्वीर पर रावण तथा तस्वीर के नीचे के हिस्से में ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) और जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित लिखा गया है।

जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं और भाजपा उनपर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है। भाजपा के इस पोस्ट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है इसका स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते थे।

उन्होंने एक्स पर दावा किया, प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने और आत्ममुग्धता के विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक बात है। लेकिन अपनी पार्टी से इस तरह के घृणा से भरे कंटेंट बनवाना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद ख़तरनाक भी है।

रमेश ने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने 1945 में एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून का हवाला दिया और दावा किया कि गांधी और कांग्रेस हमेशा से भाजपा एवं उसके वैचारिक पूर्वजों के निशाने पर रहे हैं। रमेश ने कहा, यह कार्टून 1945 में अग्रणी पत्रिका में छपा था, जिसका सम्पादक नाथूराम गोडसे था। तीर चलाने वालों में एक सावरकर है। गांधी और कांग्रेस हमेशा से इनके निशाने पर रहे हैं, लेकिन न तब डरे थे, न आज डरे हैं और न ही आगे डरने वाले हैं।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुरदीप सप्पल ने भी इस पत्रिका में प्रकाशित एक चित्र का हवाला दिया और दावा किया कि भाजपा के वैचारिक पूर्वजों ने महात्मा गांधी समेत 10 स्वतंत्रता सेनानियों को दशानन के रूप में चित्रित किया था, लेकिन वर्तमान समय में भाजपा उन्हीं महापुरुषों की विरासत को अपनाने का प्रयास कर रही है।

सप्पल ने भाजपा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, एक बार आपके पूर्वजों ने ऐसा ही एक कार्टून छापा था। अन्य लोगों के अलावा, इसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू को रावण के रूप में दर्शाया गया था जबकि विनायक दामोदर सावरकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राम और लक्ष्मण के रूप में।

उन्होंने दावा किया, दशकों बाद, आप (भाजपा) उनमें से अधिकतर के सामने झुकने, सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करने और सम्मान करने के लिए मजबूर हो गए हैं, जिन्हें आपके पूर्वजों ने रावण के रूप में चित्रित किया था। आज आप उनकी विरासत को अपनी विरासत के रूप में अपनाने का प्रयास करते हैं।

सप्पल ने कहा, बस कुछ समय रुकिए, फिर वही होगा। राहुल गांधी एक ऐसे रास्ते पर चल रहे हैं जो आपको एक बार फिर झुकने पर मजबूर कर देगा, क्योंकि भारत में सदैव सत्यमेव जयते।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...