back to top

भाजपा व मोदी सरकार सत्ता लूटने का काम कर रही हैं : सुरजेवाला

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना वायरस व चीन की चुनौतियों से निपटने के बजाय केवल सत्ता लूटने का काम कर रही हैं।

राजस्थान में शुक्रवार को वायरल हुए दो कथित ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला और कहा कि राजस्थान की सरकार गिराने के षड्यंत्र में कथित रूप से शामिल शेखावत व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) में मामला दर्ज होना चाहिए इस ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा व भाजपा के एक नेता संजय जैन की आवाज है।

सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में इस क्लिप में हुई कथित बातचीत को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा, इस तथाकथित बातचीत से पैसों की सौदेबाजी व विधायकों की निष्ठा बदलवाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की मंशा व साजिश साफ है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है।

उन्होंने कहा, प्रथमदृष्टया राजस्थान कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एसओजी द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जाए, पूरी जाँच हो और अगर पद का दुरुपयोग कर जाँच प्रभावित करने का अंदेशा हो (जैसा प्रथम दृष्टि में प्रतीत होता है), तो वॉरंट लेकर शेखावत की फौरन गिरफ्तारी की जाए।

उन्होंने कहा, सचिन पायलट भी आगे आकर विधायकों की सूची भाजपा को देने के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूर्व मंत्री व विधायक विश्वेंद्र सिंह तथा विधायक भंवरलाल शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अगर भाजपा में नैतिकता बची है तो वह गजेंद्र सिंह शेखावत को बर्खास्त करे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...