back to top

बीरबल साहनी संस्थान एक दिन में देगा 200 सैंपल की रिपोर्ट

लखनऊ। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान ने बृहस्पतिवार से कोविड19 संक्रमण की सैम्पल टेस्टिंग शुरू कर दी और यह संस्थान एक दिन में 200 सैम्पल जांचकर रिपोर्ट देगा। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं एंसिएंट एंड माडर्न डीएनए सीक्वेंसिंग लैबोरेटरी प्रभारी डा. नीरज राय ने कहा, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान राजधानी लखनऊ में केन्द्र सरकार का ऐसा पहला संस्थान है जो कोरोना वायरस की टेस्टिंग शुरू कर रहा है।

राय ने कहा, हम तो पहले से ही तीन हफ्ते से तैयार हैं। अभी केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) और सीमैप की शायद लैब तैयार नहीं है। हमारे यहां चार लोग गेस्ट हाउस में पहले से ही रह रहे हैं। हम लोग अपने आपको पृथक किए हुए थे कि जैसे ही सैम्पल आएंगे, हम टेस्टिंग शुरू कर देंगे। एक सवाल पर राय ने कहा, हमारी छह लोगों की टीम है।

सैम्पल साइज क्या होगा यानी एक दिन में कितने सैम्पल टेस्ट करेंगे, यह पूछने पर राय ने बताया कि हमने (उत्तर प्रदेश सरकार से) बोला है कि हमारी क्षमता एक दिन में 200 सैम्पल टेस्टिंग की है। अगर हम सैम्पल पूल कर दें… पूलिंग वाला एक नया तरीका आया है कि आप बहुत से सैम्पल पूल कर सकते हैं… तो सैम्पल की संख्या बढ सकती है लेकिन शुरू में हम रोजाना 200 सैम्पल की टेस्टिंग करेंगे।

इस सवाल पर कि क्या यह बीरबल साहनी संस्थान की पहल थी तो राय ने कहा, ये हमारी ओर से की गई पहल थी। हम मार्च के अंतिम हफ्ते में ही तैयार हो गए थे। छह अप्रैल को तैयारियां पूरी हो गई थीं। ये तय था कि सात अप्रैल से सैम्पल आना शुरू हो गए तो हम टेस्टिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि लखनउ में जितने संस्थान थे, सैम्पल टेस्टिंग के लिहाज से सबको बहुत पहले ही विकसित कर देना चाहिए था। इस सवाल पर कि टेस्ट रिपोर्ट कब तक देंगे, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, अगर सुबह दस बजे तक सैम्पल आ गया तो हम लोग 12 घंटे बाद रात 10 बजे तक रिपोर्ट आनलाइन डाल देंगे।

राय ने कहा, सैम्पल अगर किसी रिसर्च संस्थान को मिलता है तो उसके दोतीन फायदे होते हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (केजीएमयू) तो केवल जांच ही कर रही है। अगर हमारे पास सैम्पल आएंगे तो हम अलग अलग तौर तरीके विकसित करेंगे। कितने सैम्पल पूल कर सकते हैं? एक सैम्पल का कंसन्ट्रेशन कितना होना चाहिए? फाल्स पाजिटिव वैल्यू आ रही है तो क्यों आ रही है? इस पर हम यहां तत्काल रिसर्च कर लेंगे। हमारे पास वो सुविधा है क्योंकि हमारा रिसर्च संस्थान है। सीडीआरआई में भी यही सब काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बीरबल साहनी पुराविज्ञान जैसे अनुसंधान संस्थान में सैम्पल टेस्टिंग का सबसे बडा फायदा ये भी है कि हम यह पता कर सकते हैं कि कोरोना वायरस कैसे कैसे विकसित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान द्वारा 30 अप्रैल से तथा सेण्ट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) द्वारा सप्ताह के अंत तक टेस्टिंग प्रारम्भ किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई थी।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...