back to top

मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने चांदी व्यापारी से एक करोड़ रुपये लूटे

मथुरा। मथुरा में सोमवार सुबह बदमाशों ने एक चांदी व्यापारी से एक करोड़ पांच लाख रुपए की नकदी लूट ली और देखते ही देखते फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पुलिस चौकी के सामने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय घटी जब थाना गोविंद नगर क्षेत्रा के मण्डी रामदास निवासी राजकुमार अग्रवाल का भतीजा अंकित उनकी चांदी की दुकान की बिक्री के एक करोड़ पांच लाख रुपए घटनास्थल से कुछ ही दूर पर स्थित स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की मुख्य शाखा में जमा कराने स्कूटी से जा रहा था।

 

सिंह ने बताया, तभी बाग बहादुर पुलिस चौकी के सामने से निकलते समय ही बाइक पर सवार नकाबपोश लुटेरों ने अंकित के साथ मारपीट कर बैग छीन लिया और पलक झपकते ही फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई वारदात से सकते में आ गए। पीड़ित अंकित की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर उन्हें खंगालने में लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को मामले को अत्यधिक गम्भीरता से लेकर लुटेरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा व्यापारी को उसकी रकम दिलाने के लिए हरसंभव कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अरोड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई कि लुटेरे जल्द ही पकड़े जाएंगे।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...