back to top

बिहार चुनाव : दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54 फीसद वोटिंग

  • यूपी की सात सीटों पर 52

  • मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 66 फीसद से ज्यादा मतदान

  • बूथों पर जोश के साथ पहुंचे मतदाता, महिलाओं का दिखा जलवा

पटना/लखनऊ/भोपाल। बिहार में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में 54 फीसद वोटिंग हुई। कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों के लगभग सभी बूथों पर वोटर पूरे जोश में नजर आए। महिलाएं मतदान को लेकर खासा उत्साहित दिखीं। मतदान के दौरान बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की।

नीरज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास से मुलाकात कर तेजस्वी पर आदर्श आचार संहिला उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने छपरा में अपने पिता चंद्रिका राय के साथ वोट डाला। इसी तरह, पटना में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मतदान किया। महिलाओं ने एक बार फिर से बिहार चुनाव को खास बना दिया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। सातों सीटों पर 88 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें नौ महिलाएं हैं। जहां उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें अमरोहा की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट शामिल हैं। उधर, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 66.37 फीसदी मतदान हुआ है।

बता दें कि इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने उन सभी 25 लोगों को प्रत्याशी बनाया है, जो कांग्रेस विधायकी पद से इस्तीफा देकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उपचुनाव को सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं।

सूचना के मुताबिक बिहार विधान सभा चुनाव में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शाम छह बजे तक बूथ पर कतार में खड़े वोटरों को मत डालने की अनुमति दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवासन मतदान प्रतिशत का आधिकारिक आंकड़ा जारी करते हुए पटना में प्रेस कांफ्रेंस की। खगड़िया में जदयू प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पर मंगलवार को हमला कर दिया गया। बदमाशों ने उनके वाहन पर गोली चलाई तथा ईंट भी फेंकी।

इससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह बाल-बाल बच गए। डॉ .संजीव ने बताया कि धनखेता के शिंकु यादव सहित अन्य तीन लोगों द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने इसे लेकर थाना में शिकायत करने की बात कही है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने समाज के हर वर्ग का विकास किया है। अगर और मौका मिला तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के उपेक्षित लोगों को मुख्य धारा में जोड़कर उनका विकास करने का काम किया गया है।

चुनावी उत्सव का उत्साह मुस्लिम बहुल इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक देखा गया। मुस्लिम मतदाता गर्मजोशी से बूथों तक पहुंचे। उन्होंने मतदान करने में तत्परता दिखाई। मुस्लिम महिलाओं एवं युवतियों की कतार आलमगंज, ओरियंटल कॉलेज, सेल्स टैक्स कार्यालय, सदर गली, मंगल तालाब, जालान उच्च विद्यालय, मीर शिकार टोली, गुलजारबाग, नरकट घाट, राजा घाट आदि क्षेत्रों में देखी गई।

बरुराज में जिले में बहिष्कार के बाद प्रशासन के भरोसे पर मतदान शुरू हो गया। जिले की बरुराज विधानसभा सीट के बूथ नंबर 178 पर मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। सड़क की मांग को लेकर यह विरोध किया गया था। सूचना मिलने पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह वहां पहुंचे। डीएम के आश्वासन पर मतदाता बूथों पर फिर पहुंचे हैं। डीएम ने कहा कि सभी वोटरों के वोट देने तक मतदान जारी रहेगा।

मुजफ्फरपुर की तीन विधानसभा में मतदान खत्म हो गया। ये तीनों विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। इस कारण यहां शाम चार बजे तक ही वोटिंग हुई। इसके अलावा, दो अन्य सीट बरूराज व कांटी में अब भी मतदान चल रहा है। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ गांव में भाजपा प्रत्याशी विधायक मिथिलेश तिवारी पर कुछ लोगों ने हमला कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना सोमवार की रात तब हुई जब भाजपा प्रत्याशी रेवतीथ -श्यामपुर मुख्य पथ से देवकुली की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हमले में विधायक बाल-बाल बच गए। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 94 सीटों पर 3 बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

बूथों पर अब भी लंबी कतारें लगी लगी रहीं। तमाम सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वोटर लगातार पहुंचे। दियारा इलाके में नाव और घोड़े से लोग वोट देने पहुंचे। मोतिहारी में महिलाएं गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची। समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा के राजद प्रत्याशी तेज प्रताप आज भी अपने अंदाज में दिखे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...