back to top

बिग बॉस ने रिया को हर हफ्ते 35 लाख रुपए की फीस का ऑफर दिया

नई दिल्‍ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सुर्खियों में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पिछले दिनों अंधेरी में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां बिग बॉस15 (Bigg Boss 15) में शामिल होने वाले कई और कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे. तभी से सभी की नजरें इस बात पर टिकी है कि वो इस शो का हिस्सा बनने जा रही है या नहीं. खबरों की माने तो शो में शामिल होने के लिए रिया को अब तक की सबसे बड़ी रकम का ऑफर दिया गया है.

ऐसी खबरें हैं कि रिया को शो का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स ने 35 लाख रुपए प्रति हफ्ता फीस देने का ऑफर किया है. जो बिग बॉस के इतिहास में किसी कंटेस्टेंट को दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम हैं. यानी अगर रिया कुछ वक्त के लिए टिक पाती है तो वो अच्छी खासा पैसा कमा सकती हैं. हालांकि इस पर अभी तक आखिरी फैसला नहीं हो पाया है. लेकिन रिया लगातार मेकर्स के साथ इसे लेकर बातचीत कर रही हैं.

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन उस वक्त सुर्खियों में आ गईं थी जब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस 9 में शामिल होने के लिए 2.25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था और उन्होंने इसे करने के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि वो किसी और सोर्स से कम समय में इतना पैसा नहीं कमा सकती थीं. बिग बॉस में शामिल होने के लिए कई कंटेस्टेंट को जी-भर पैसा दिया जाता है. बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को एक हफ्ते के लिए जहां 18-20 लाख रुपये का भुगतान किया जाता था तो वहीं अभिनेत्री रश्मि देसाई को 21 लाख रुपये हर हफ्ते फीस दी जाती थी।

रिया चक्रवर्ती पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मुश्किलों में आ गईं थी. इस हादसे के बाद रिया के पूरे परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...