back to top

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किए गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य में कुल डीए की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। सरकार का यह कदम महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों की आय को संबल देने वाला माना जा रहा है।

16 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ, जनवरी से प्रभावी होगा आदेश

सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के करीब 16 लाख सरकारी सेवकों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा। राज्य सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के डीए में की गई बढ़ोतरी के बाद लिया है। इससे पहले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी तत्काल प्रभाव से 60 प्रतिशत की दर से डीए देने का अनुरोध किया था। उन्होंने याद दिलाया था कि यूपी देश का पहला ऐसा राज्य रहा है जो अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों का सबसे पहले ध्यान रखता है।

जून में खातों में आएगी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन

शासन की ओर से की गई तैयारियों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सीधा असर मई 2026 के वेतन और पेंशन पर दिखाई देगा। चूंकि मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खातों में क्रेडिट होता है, इसलिए जून में आने वाली सैलरी पहले के मुकाबले काफी बढ़कर आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस त्वरित फैसले से राज्य के सभी सरकारी विभागों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...