back to top

बाइडन ने ट्रंप के समर्थकों को कचरा कहा, रिपब्लिकन पार्टी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव करीब आ रहा है और उम्मीदवार अपने प्रतिद्वन्द्वी तथा उनके समर्थकों की अजीबो-गरीब तुलना कर विवाद खड़ा कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की तुलना कचरे से कर दी वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप को अस्थिर और बदला लेने के लिए जुनूनी बताया।

बाइडन, कुछ दिन पहले एक हास्य कलाकार द्वारा की गई एक मजाकिया टिप्पणी को लेकर अपनी बात रख रहे थे जिसमें हास्य कलाकार ने ट्रंप की रैली में प्यूर्टाे रिको की तुलना कचरे के द्वीप से की थी। बाइडन ने मंगलवार को लैटिनो मतदाताओं के लिए एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा, मैं जो कचरा वहां तैरता हुआ देख रहा हूं, वह उनके समर्थक हैं। उन्होंने कहा, अभी कुछ दिन पहले ही उनकी रैली में एक वक्ता ने प्यूर्टाे रिको को कूड़े का तैरता हुआ द्वीप कहा था। खैर, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। मैं उस प्यूर्टाे रिको वासी को नहीं जानता। जिस प्यूर्टाे रिको को मैं जानता हूं वह मेरे गृह राज्य डेलावेयर में है और वहां के लोग अच्छे, सभ्य, सम्माननीय हैं।

रिपब्लिकन सीनेटर मार्काे रुबियो ने पेन्सिलवेनिया के एलेनटाउन में ट्रंप के हजारों समर्थकों के सामने इस टिप्पणी का मुद्दा उठाया। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसकी निंदा की। एलेनटाउन में एक रैली में ट्रंप ने बाइडन की टिप्पणी को भयानक बताया और इसकी तुलना हिलेरी क्लिंटन की 2016 में की गई एक टिप्पणी से की, जब उन्होंने ट्रंप के कुछ समर्थकों को निंदनीय कहा था। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए उन्हें अस्थिर और बदला लेने के लिए जुनूनी बताया तथा अमेरिकियों से उनकी अराजकता एवं विभाजनकारी सोच को अस्वीकार करने का आग्रह किया।

अपने देशवासियों से भावुक अपील करते हुए उपराष्ट्रपति हैरिस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम प्रमुख भाषण में स्वयं को एक योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया, जो नेतृत्व की नई पीढ़ी का सूत्रपात करेगी। उन्होंने कहा, डोनाल्ड ट्रम्प खुद से असहमत अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ अमेरिका की सेना का उपयोग करने का इरादा रखते हैं। इन लोगों को वह कहते हैं -अंदर का दुश्मनै। यह राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं है जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोच रहा है।

हैरिस ने कहा, यह एक ऐसा व्यक्ति है जो अस्थिर है, बदला लेने के लिए जुनूनी है, शिकायतों से भरा हुआ है और अनियंत्रित सत्ता के लिए तरस रहा है।अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को चुनाव होगा। इसमें 60 वर्षीय हैरिस का 78 वर्षीय ट्रम्प से मुकाबला है। हैरिस ने कहा कि अब समय आ गया है कि उँगलियाँ उठाना बंद किया जाए और हाथ मिलाना शुरू किया जाए।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...