back to top

उद्योगों के लिए यूपी में बेहतर अवसर : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेहतर संभावनाओं को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करता है। यदि किसी औद्योगिक संस्थान को अपने आपको साबित करना है तो उसके लिए भी यहां अच्छे अवसर हैं।

मुख्यमंत्री डिफेंस एक्सपो के यूपी पवेलियन में फिक्की और यूपीडा के सहयोग से आयोजित ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ विषय पर आए डेलीगेट्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर बन रहे दोनों ईस्टर्न और वेस्टर्न गलियारे उत्तर प्रदेश से होकर जा रहे हैं और दोनों का जंक्शन भी उत्तर प्रदेश के अंदर ही बुराड़ी में है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए यह बहुत अच्छी बात होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक संभावनाओं वाला प्रदेश है। राष्ट्रीय राजधानी से सीधा जुड़ाव होने के कारण उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। साथ ही दुनिया से जुड़ाव के लिए प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एयर कनेक्टिविटी नहीं थी उन्होंने सबसे पहले गोरखपुर को दिल्ली से जोड़ा आज तीन-तीन बोइंग गोरखपुर से उड़ रहे है।

उन्होंने इस दौरान रक्षा मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने लखनऊ को डिफेंस एक्सपो के लिए चुना है। उनकी अभिलाषा के अनुरूप भारत सरकार से मिलकर पूरी तत्परता से इस इवेंट को यूनिक इवेंट के रूप में वे प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति, उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं में यूपी के विकास, भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। हमारी पॉलिसी सबसे अच्छी है और यह आपको यहां निवेश के लिए आकर्षित करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्स्प्रेस-वे के लिए भी सर्वे के कार्य पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हम 17 शहर ‘स्मार्ट ऐंड सेफ सिटी’ के रूप में विकसित करेंगे। जिनके अंदर इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर स्थापित करेंगे। यहां पर निवेश करने की अपार संभावनाएं होंगी। केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के रूप में यूपी के दस शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की बात की, हमने इसमें सात शहर और जोड़ दिए। इन सातों शहरों का विकास सरकार अपने स्रोत से करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात के लिए मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की दृष्टि से एक प्रेजेंटेशन के साथ ही यूपी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यहां डेफ एक्सपो के इस मंच का उपयोग किया है।

इससे पूर्व प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने कहा कि हमारे पास भूमि है, निवेश मित्र है। उद्योग बन्धु भी आपके साथ मजबूती से खड़ा है। ऐसे में जो भी आपकों यूपी में निवेश के लिए आवश्यकता होगी हम पूरी तरह से पूरा करेंगे। उन्होंने उद्योपतियों का सुरक्षा से लेकर संरक्षा तक देने की पूरी गारंटी ली। इस मौके पर यूपीडा के सीईओ और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रदेश में निवेश की स्थिति पर प्रकाश डाला। कनेक्टिविटी से लेकर इंडस्ट्रियल पॉलिसी औ लैण्ड बैंक की मौजूदगी की बात स्वीकार की कहा कि हमारे पास पर्याप्त लैण्ड बैंक है और यह लैंड ऐसे स्थान पर जहां एक्सप्रेस-वे के जाल फैले हुए है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...