back to top

बकरीद से पहले पुराने लखनऊ के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी शुरू

वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े पर्व बकरीद की घड़ी नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में रौनक आ गई है। लखनऊ के सबसे बड़े बाजार अमीनाबाद में छोटी से लेकर बड़ी चीजों की खरीदारी करने वालों की तादाद बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने से अमीनाबाद से नजीराबाद तक दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की खूब अनदेखी हो रही है। लोग खरीदारी करने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग को भूल चुके हैं। अमीनाबाद में सुबह दस बजे से ही खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ हो रही है। बताया जाता है कि सुबह से देर शाम तक बाजार में हजारों लोग रोजाना खरीदारी कर रहें है। इस गिनती में दिनों-दिन इजाफा ही हो रहा है। बाजार के दुकानदारों के हिसाब से कारोबार में दोगुना इजाफा हुआ है।

घरेलु सामानों की हुई खरीदारी

कोई रेडीमेड कपड़े खरीद रहा है तो कोई खजूर। कोई सिवंई ले रहा है तो कोई घर की सज्जा के लिए चादर या पर्दे। हर ओर बकरीद की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। कुछ ऐसा माहौल देखने को मिला नक्खास बाजार में। बकरीद पर शहर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। बकरीद के अवसर पर सिवई, खजूर, कपड़े, चप्पल-जूते व बकरा मंडी में खरीदारों की भीड़ लगी रही।

सिवई और खोये की दुकानों पर भीड़

बाजारों में सिवई और खोये की दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ चल रही है। दुकानों पर नमाज के लिए सुन्दर टोपियों की कई किस्में देखी जा सकती है। इन्हीं दुकानदारों के साथ-साथ बकरीद पर सिंवई खाने के लिए क्रॉकरी और चम्मचों की बिक्री भी जोरों पर हो रही है। देर रात में बकरीद के सामानों की बिक्री करने वाले अकबरी गेट के बाद अमीनाबाद के बाजारों में पर्दानशीन औरतों को खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। बकरीद के त्योहार में बड़ों के साथ-साथ बच्चों में अधिक खुशी होती है जहां बड़े सोचते है कि बकरा अच्छे से अच्छा खरीदा जाये वहीं बच्चों की यह सोच होती है की जल्द से जल्द बकरा आ जाये ताकि हम उसे हार-फूल पहना कर मोहल्ले में दोस्तों के साथ घूमाये फिरायें।

आनलाइन बकरे की बिक्री शुरू

बकरीद की तैयारियों को लेकर नक्खास और अकबरी गेट सहित पुराने लखनऊ में कई जगह आॅनलाइन बकरे की खरीदारी की जा रही है। बकरीद में कुबार्नी के लिए बकरा बाजार में 1:80 लाख कीमत के अलवरी नस्ल का लड्डू कद्रदानों का इंतजार कर रहा है। सऊदी अरब की नस्ल के दुम्बे ने 71 हजार रुपए में बकरा मंडी से रुखसती ले ली है। वहीं दुबग्गा बकरा बाजार में बाहुबली ने अपनी आमद दर्ज कराई। गुलाबी अलवरी नस्ल के इस खूबसूरत बकरे की मांग 1:50 लाख रुपए तय की गई है। एक लाख रुपए का तोता परी नस्ल का राजू भी मंडी में अपनी शान बनाए है। कुबार्नी के लिए तमाम नस्ल और कीमत के बकरों से सजे बाजार में आलमबाग के मोहम्मद असलम ऊंची कद काठी के बाहुबली और राजू को लेकर आये हैं। इनके पास 1:50 लाख रुपए की खूबसूरत अजमेरी जोड़ी भी है जिसके 90 हजार रुपए लग चुके हैं।

ऐसे दी जाती है कुबार्नी

काजी-ए-शहर मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने बताया कि बकरीद के दिन कुबार्नी होती है। इस दिन इस्लाम को मानने वाले अपने प्यारे जानवर की कुबार्नी करते हैं और कुबार्नी के गोश्त को रिश्तेदारों और जरूरतमंदों में बांटते हैं। बीमार या कमजोर जानवर की कुबार्नी नहीं करते हैं। बकरीद पर उस जानवर की कुबार्नी देनी चाहिएए जिसे आपने अपने बच्चे की तरह पाला हो। इदारा-ए-शरइया फरंगी महली के महासचिव मौलाना अफ्फान अतीक फरंगी महली ने बताया कि बकरीद पर कुर्बान किए गए जानवर के गोश्त के तीन हिस्से किए जाते हैं। एक हिस्सा अपने के परिवार के लिए, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए और तीसरा हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। बकरीद के दिन जमात और नमाज के बाद सारी दुनिया की सलामती की दुआ की जाती है। संक्रमण के चलते जमात में नमाज पढ़ने से बचना चाहिए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...