back to top

विदेश में आईपीएल कराने पर विचार कर रहा बीसीसीआई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2020) को कराने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कई तरह के विकल्पों पर चर्चा कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार यदि आईपीएल की सभी संभावनाएं खत्म होती हैं, तो बीसीसीआई इस टूनार्मेंट को विदेश में भी करा सकता है। हालांकि, यह सिर्फ आखिरी फैसला होगा।

इस साल आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के कारण टूनार्मेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि यदि आईपीएल रद्द होता है, तो करीब 4 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई साल 2009 की तरह विदेश में आईपीएल आयोजित करने पर भी विचार कर सकती है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने एक चैनल से खास बातचीत में कहा, अगर हमारे खिलाड़ियों के लिए भारत में आईपीएल खेलना सुरक्षित रहा तो हम यहीं टूनार्मेंट का आयोजित करेंगे लेकिन अगर हालात अलग रहे तो हमारे पास कोई विकल्प नहीं रहेगा और हम आईपीएल 2020 को विदेश में आयोजित करने पर विचार करेंगे। बता दें आईपीएल 2009 में साउथ अफ्रीका में आयोजित हुआ था और साल 2014 में आधा सीजन यूएई में आयोजित किया गया है। धूमल ने कहा, ‘हमने पहले भी साउथ अफ्रीका में ऐसा किया है, हम ये करना नहीं चाहते हैं लेकिन अगर ऐसी आशंका बनी तो फिर हम ऐसा ही करेंगे।

आसान नहीं होगा विदेश में आईपीएल आयोजित करना : बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष धूमल ने कहा कि विदेश में आईपीएल का आयोजन करना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि दुनिया का हर देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। अगर बीसीसीआई खिलाड़ियों को श्रीलंका ले जाता है, या दुबई, साउथ अफ्रीका ले जाता है तो हर जगह एक जैसे हालात हैं। अभी लगभग हर मुल्क में यात्रा करने पर पाबंदी हैं।

अरुण धूमल ने कहा कि श्रीलंका पहले अच्छा विकल्प था लेकिन अब पिछले कुछ दिनों में वहां कोरोना के मामले बढ़े हैं। बता दें बीसीसीआई को अभी आईसीसी की ओर से भी हरी झंडी मिलने का इंतजार हैं। दरअसल अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित किया जाना है। ऐसी खबरें हैं कि ये टूनार्मेंट स्थगित किया जा सकता है। इस मुद्दे पर आईसीसी ने अभी तक फैसला नहीं लिया है। अगर टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होगा तभी आईपीएल आयोजन की संभावना बन पाएगी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...