back to top

असम के उत्तर लखिमपुर शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर फाड़े गए : कांग्रेस

उत्तर लखिमपुर (असम). कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तर लखिमपुर शहर में उसकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने वाले बैनर और पोस्टर फाड़े गए। यह यात्रा शनिवार को उत्तर लखिमपुर से गुजरेगी। राहुल गांधी की यात्रा राज्य में तीसरे दिन शनिवार को फिर से शुरू हुई और यह आज अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले लखिमपुर जिले के कई हिस्सों से गुजरेगी।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के नेता भरत नाराह ने आरोप लगाया कि उत्तर लखिमपुर शहर इलाके में ज्यादातर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को शुक्रवार रात को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने कहा, यात्रा की सफलता से परेशान होकर बदमाशों ने सभी होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिए हैं। पूर्व मंत्री और नाओबोइचा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक नाराह ने कहा, असम के राजनीतिक इतिहास में हमने कभी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों को दूसरी पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ते हुए नहीं देखा।

एपीसीसी की मीडिया इकाई का नेतृत्व करने वाले नाराह ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राज्य सरकार यात्रा के लिए रोड़े अटका रही है जिसमें लोगों को इसमें भाग लेने से रोकना भी शामिल है। उन्होंने कहा, हमें खबरें मिली है कि नौकाओं की बैटरियां हटा दी गयी है। ईंधन डिपो खाली पड़े हैं ताकि लोग अपने वाहनों के साथ ना आ सकें। लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि कोई चीज यात्रा को सफल होने से नहीं रोक सकती।

पार्टी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें कुछ लोग उत्तर लखिमपुर शहर में कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीटीआई-भाषा इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को माजुली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण से उत्तर की ओर अपनी पहली यात्रा के दौरान उसे भाजपा शासित राज्यों में उतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा, जितना दूसरी यात्रा के दौरान पूर्वाेत्तर के राज्य में करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...