back to top

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बलराम पूर्णिमा महोत्सव

भक्तों ने अभिषेक, कीर्तन और नृत्य के साथ मनाया उत्सव

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को श्री बलराम पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने अपनी कथा में बलराम जी के आविर्भाव के रहस्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि हमारे हृदय में भगवान का आविर्भाव तभी संभव है जब हम छह अनर्थों – काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर्य को समाप्त करें। यह केवल गुरु की शरणागति से ही संभव है।
प्रभु जी ने बलराम जी की एक प्रमुख लीला का वर्णन किया। वृंदावन के बारह वनों में से एक तालवन में अति स्वादिष्ट फल पाए जाते थे। लेकिन कृष्ण-बलराम के सखा इन फलों का आनंद नहीं ले पाते थे। वहां धेनुकासुर नामक राक्षस गधे के रूप में रहता था। बलराम जी ने उसकी पूंछ पकड़कर चारों तरफ घुमाते हुए फेंककर उसका वध किया।
अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने बताया कि श्री बलराम जी अनंत ब्रह्मांडों का भार ग्रहण कर भगवान की सेवा करते हैं। वे आध्यात्मिक जगत के एक चौथाई भाग के पालनकर्ता हैं और गुरु तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बलराम जी की कृपा के बिना भगवान की भक्ति और कृष्ण प्रेम प्राप्त करना असंभव है।
उत्सव का प्रारंभ शाम 6:30 बजे हुआ। अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने बलराम जी का अभिषेक किया। सभी भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ विशेष आरती, कीर्तन और नृत्य में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...