back to top

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक रामवीर उपाध्याय पार्टी से निलंबित

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया है।

बसपा महासचिव मेवालाल गौतम ने एक बयान में पार्टी के विधायक रामवीर उपाध्याय को लिखे एक पत्र में कहा कि आप द्वारा वर्तमान में हुए लोकसभा आम चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई, किन्तु आपको सचेत करने के उपरान्त उक्त गतिविधियां आपके द्वारा बंद नहीं की गईं।

बल्कि अपनी पार्टी विरोधी गतिविधियों को बढ़ाते हुए आपने आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ व अन्य सीटों पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों का खुलकर विरोध किया तथा विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन किया।

बयान में कहा गया कि आपका यह कार्य गंभीर अनुशासनहीनता है। अत: आपको बहुजन समाज पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है तथा आपको विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटाया जाता है।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...