back to top

बदायूं कांड : सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

बंदायू (उप्र)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एक महंत को गुरुवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया और दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर उघैती थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी एवं हलका प्रभारी के खिलाफ लापरवाही बरतने और अधिकारियों को घटना की सूचना देने में देरी करने के आरोप में धारा 166 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने बताया कि उघैती थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह एवं हलका प्रभारी अमरजीत सिंह ने घटना के 17 घंटे बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि उघैती थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था और तीन नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों वेदराम और जसपाल की गिरफ्तारी पहले ही कर ली गई थी वहीं मुख्य आरोपी महंत बाबा सत्यनारायण को मेवली गांव के निकट गुरुवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

शर्मा ने बताया कि आरोपी महंत की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी, उसके पश्चात उसे अदालत में पेश किया जाएगा। घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी देने संबंधी सवालों पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ,कुछ और लोग भी पुलिस के रडार पर हैं जिन से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्दी मामले की तह तक पहुंच कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गत रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन ने मंदिर के महंत और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों वेद राम और जसपाल को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। चंद्रमुखी ने संवाददाताओं से कहा, मैं महिलाओं से कहती हूं कि कहीं भी, किसी के प्रभाव में महिला को समय असमय नहीं पहुंचना चाहिए। सोचती हूं कि अगर संध्या के समय में वह महिला नहीं गई होती या परिवार का कोई बच्चा साथ में होता तो शायद ऐसी घटना नहीं हुई होती,लेकिन यह सुनियोजित था।

उन्होंने कहा, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात जघन्य है और इस पर कड़ी कार्वाई होनी चाहिए। सरकार ऐसे मामलों को लेकर बहुत सख्त है फिर भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। मैं पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं हूं। अगर समय रहते कार्वाई होती तो शायद महिला की जान बच जाती।ै

उन्होंने कहा ‘महिला बेहोशी की स्थिति में थी। उसको अगर इलाज मिल जाता तो वह बच जाती। घटना का मुकदमा दर्ज होने में बहुत देर की गई। इसके अलावा पोस्टमार्टम में भी विलंब हुआ।’ चंद्रमुखी ने कहा, ‘किसी थाना प्रभारी को निलंबित करना काफी नहीं है। हमने एसएसपी से कहा है कि किसी दबाव में किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मिशन शक्ति और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इसका मतलब यह है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं की वारदात को गंभीरता से लेते हुए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जरूरत पडऩे पर मामले की जांच में विशेष कार्य बल की भी मदद ली जाए साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्वाई हो और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए। शर्मा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई है, उसके गुप्तांग में चोट के निशान पाए गए हैं तथा पैर की हड्डी टूटी होने की बात कही गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि महिला की मौत सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से हुई है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...