back to top

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच बलिया और बांदा में महिला-मजदूरों की पिटाई

बलिया/बांदा: उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बच्चा चोरी के शक में बलिया और बांदा में लोगों ने एक महिला और चार मजदूरों की पिटाई कर दी। बलिया से मिली खबर के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बाहरी इलाके में भीख मांगने वाली रीना नामक महिला को शुक्रवार मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना पाकर बलिया के यातायात उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र द्रिवेदी मौके पर पहुंचे और भीड़ के आक्रोश से उस महिला को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस महिला को कोतवाली ले गई, जहां जांच पड़ताल के बाद यह पता चला कि महिला बैरिया इलाके की रहने वाली है और भीख मांग कर जीविकोपार्जन करती है।

 

उधर बांदा से प्राप्त समाचार के अनुसार अर्ता कस्बे में बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने शुक्रवार को चार मजदूरों की पिटाई कर दी और बाद में पुलिस हवाले कर दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से कस्बे में मजदूरी करने आए चार मजदूर काम नहीं मिलने पर लोहिया नहर पुल के पास बैठे हुए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी, जिससे भीड़ इकट्ठा हो गई और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। करीब तीन घण्टे की पूछताछ में मजदूरों से हकीकत का पता चला तो उन्हें छोड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने कहा, शुक्रवार को मैं एक साक्ष्य के सिलसिले में जिले से बाहर था। शाम को थाने वापस आने पर घटना की जानकारी मिली है। भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर अगली कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...