back to top

Ayodhya : सपा नेता और नौकर ने नाबालिग से किया गैंगरेप, गर्भवती होने पर मामला आया सामने, गिरफ्तार

  • दो दिन पूर्व सीएम योगी ने जैसा कहा वैसा ही हुआ, अयोध्या में पकड़ा गया गैंगरेप का आरोपी सपा नेता
  • सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया, फिर बनाया वीडियो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही विधानसभा में समाजवादी पार्टी के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। अयोध्या में बुधवार को सपा नगर अध्यक्ष द्वारा नाबालिग के साथ गैंगरेप करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद सीएम योगी की यह बात एक तरह से पुख्ता हो गयी। घटना के सामने आने के बाद अयोध्या पुलिस ने गुरुवार को 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित के परिजनों को मामले की जानकारी तब हुई जब मासूम गर्भवती हो गयी। इसके बाद मासूम के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। हैरान करने वाली बात यह है कि सपा नेता की इस घिनौनी करतूत से अयोध्या के सांसद बेखबर हैं। जब मीडिया ने उनसे इस विषय पर पूछा तो वो जवाब देने से कतराते रहे।

सपा नगर अध्यक्ष ने गैंगरेप के साथ नाबालिग का बनाया वीडियो

एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो बनाया। अपनी घटिया करतूत का वीडियो दिखाकर और धमकी देकर आरोपी करीब ढाई महीने तक रेप को अंजाम देता रहा। इस करतूत को माेइद खान ने अपनी बेकरी में काम करने वाले राजू खान की मदद से अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा दो माह बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि पूरा मामला थाना पूराकलंदर के भदरसा कस्बे का है। परिजनों के मुताबिक नाबालिग के पेट में दर्द होने पर वह डॉक्टर्स के पास लेकर पहुंचे, जिसके बाद मासूम के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत आराेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। साथ ही दोनों आरोपी सपा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसके साथी राजू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता के पिता की दो साल पहले हो चुकी है मौत

एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि पीड़िता के पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले पैसे से चलता है। आरोप है कि ढाई महीने पहले जब पीड़ित मजदूरी कर घर लौट रही थी तो मोइद खान की बेकरी में काम करने वाला राजू खान उसके पास आया और कहा मोइद खान तुम्हें बुला रहे हैं। जब पीड़ित वहां पहुंची तो मोइद खान ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने रेप किया और राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसके बाद राजू ने भी अपनी हवस पूरी की। इसके बाद ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़ित किशोरी के साथ यह दोनों रेप करते रहे। पीड़ित नाबालिग के साथ मोइद खान की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस विषय पर अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वो मामले में कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

RELATED ARTICLES

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के...

सावन शिवरात्रि 11 को, भगवान शिव की होगी पूजा

लखनऊ। सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास स्थान है। यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता...

प्रदोष व्रत 10 को , होगी भगवान शिव की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस पूरे माह में पड़ने वाले सोमवार,...

रिश्तों की खूबसूरत कहानी है ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’

लखनऊ। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चित अदाकारा हैं। उनके पास एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हालांकि, फिलहाल रानी...

बच्चों और नए दर्शकों को पसंद आएगी एनिमेशन फिल्म ‘मोआना’

लखनऊ। 'द लायन किंग', 'अलादीन', 'लिलो एंड स्टिच' जैसी फिल्मों के बाद डिज्नी अब अपनी एक और बेहद कामयाब एनिमेशन फिल्म 'मोआना' को लाइव-एक्शन...

अब पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनेगा नया शो ‘अमृत गाथाएं’

लखनऊ। टी-सीरीज कंपनी अपनी पिछली धार्मिक एआई सीरीज, 'मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' की अपार सफलता के बाद,अब इस दिशा में एक...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...