back to top

रिश्तों की खूबसूरत कहानी है ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’

लखनऊ। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चित अदाकारा हैं। उनके पास एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हालांकि, फिलहाल रानी ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’ की शूटिंग कर रही हैं। अक्सर वे सेट से झलकियां साझा करती हैं। आज रविवार को उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दुल्हन बनी दिख रही हैं। रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे लाल रंग की साड़ी पहने दुल्हन बनी दिख रही हैं। चटख लाल साड़ी में पारंपरिक गहने पहने दिख रही हैं। गले में मंगलसूत्र है। मांग टीका और नथ में वे खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘फिल्म ‘बड़की बहू और छोटकी बहू 2’ की शूटिंग पूरी एनर्जी के साथ चल रही है। बता दें कि इस फिल्म में रानी के साथ काजल राघवानी अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा जय यादव. लाडो मधेसिया, मनोज टाइगर, कंचन मिश्रा, प्रेम दुबे, बीना पांडे और पारुल प्रिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। वे इसके निर्देशक भी हैं। बता दें कि ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’ साल 2024 में आई ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ का ही सीक्वल है। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें भी रानी चटर्जी और काजल राघवानी देवरानी और जेठानी के रूप में नजर आई थीं। यह एक सुपरहिट फिल्म है, जो अपनी कहानी, कॉमेडी और ड्रामा के लिए दर्शकों को बहुत पसंद आई है। जय यादव ने भी सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने लिखा है, ‘प्यार भी परिवार वाला। तकरार भी परिवार वाला। इन्हीं रिश्तों की खूबसूरत कहानी है- ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’।

RELATED ARTICLES

अब पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनेगा नया शो ‘अमृत गाथाएं’

लखनऊ। टी-सीरीज कंपनी अपनी पिछली धार्मिक एआई सीरीज, 'मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' की अपार सफलता के बाद,अब इस दिशा में एक...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

सावन शिवरात्रि 11 को, भगवान शिव की होगी पूजा

लखनऊ। सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास स्थान है। यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता...

प्रदोष व्रत 10 को , होगी भगवान शिव की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस पूरे माह में पड़ने वाले सोमवार,...

बच्चों और नए दर्शकों को पसंद आएगी एनिमेशन फिल्म ‘मोआना’

लखनऊ। 'द लायन किंग', 'अलादीन', 'लिलो एंड स्टिच' जैसी फिल्मों के बाद डिज्नी अब अपनी एक और बेहद कामयाब एनिमेशन फिल्म 'मोआना' को लाइव-एक्शन...

अब पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनेगा नया शो ‘अमृत गाथाएं’

लखनऊ। टी-सीरीज कंपनी अपनी पिछली धार्मिक एआई सीरीज, 'मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' की अपार सफलता के बाद,अब इस दिशा में एक...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...