back to top

रामलला की मूर्ति स्थानांतरित की गई, विपक्ष ने की योगी की आलोचना

अयोध्या/लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बुधवार सुबह रामलला की मूर्ति एक अस्थाई स्थान पर स्थानांतरित कर दी गई। विपक्ष ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू नियमों के उल्लंघन पर मुख्यमंत्री की आलोचना की है। मूर्ति को स्थानांतरित करने से राम मंदिर के निर्माण के लिए स्थान खाली हो गया है।

रामलला की मूर्ति नए ढांचे में 9.5 किलोग्राम के चांदी के सिंहासन पर रखी गई। राम मंदिर के निर्माण तक यह मूर्ति यहीं रहेगी। मूर्ति को स्थानांतरित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को ही शुरू हो गया था। बुधवार तड़के तक यह अनुष्ठान चला। इस दौरान आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कुछ नेता भी मौजूद थे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों को इस अवसर पर इकट्ठा होने की अनुमति प्रदान नहीं की।

मूर्ति को रखे जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के ट्रस्ट सचिव चंपत राय की मौजूदगी में विशेष पूजा अर्चना की। आदित्यनाथ ने निजी हैसियत से राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए दान भी दिए। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि आयोजन में हिस्सा लेकर उन्होंने अच्छा उदाहरण पेश नहीं किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा, योगी लोगों को मंदिर और मस्जिद नहीं जाने के लिए कह रहे हैं और कोरोना वायरस के मद्देनजर यह बिल्कुल सही भी है।

लेकिन मुख्यमंत्री खुद अपने बयान के उलट काम कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आदित्यनाथ ने खुद कहा है कि लोगों को मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा नहीं जाना चाहिए और अपने घरों पर ही रहना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, लेकिन मुख्यमंत्री खुद अपने बयान के उलट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि आदित्यानाथ घर पर ही पूजा कर उदाहरण कायम करते।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभजीत सिंह ने कहा कि जिम्मेदार लोग जो अपील कर रहे हैं, खुद उसका पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में अगर सभी सावधानियां बरती गईं होंगी तो भी वहां कुछ लोग तो रहे ही होंगे। सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वहां बड़ी संख्या में अधिकारी भी मौजूद रहे होंगे। बेहतर होता यदि योगी इस कार्यक्रम को स्थगित कर देते।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...